हिसार, 25 मई : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वोटिंग शुरू हो चुकी है। सावित्री जिंदल हिसार में अपना वोट डालने पहुंची। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोगों में भाजपा को तीसरी बार जिताने का बहुत ज्यादा उत्साह है। हिसार सीट के बारे में उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा माहौल है। लोग इस बार भी विकास करने वाले को ही चुनेंगे। मोदी के राज में जो विकास की धारा चली है वह जीत के बाद लगातार चलती रहेगी। सभी लोग मोदी जी को चाहते हैं। देश के विकास को देखते हुए ही लोग चाहते हैं कि फिर से मोदी सरकार बने। भाजपा सरकार ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाकर लाभ पहुंचाने का काम किया। आज हर गरीब के पास के पास आयुष्मान कार्ड है। हर घर में गैस सिलेंंडर है और भी बहुत सारी ऐसी योजनाएं हैं जो आम आदमी के लिए फायदेमंद हैं। भाजपा की विकास की नीति को ही लोग पसंद करते हैं। इसलिए इस बार 400 पार तय है। रहेगी : सावित्री जिंदल
Leave a Reply