हिसार, 2 जून : हरियाणा भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता, हांसी से भाजपा नेत्री नेहा धवन ने कहा कि ‘जो एग्जिट पोल के आंकड़े आए हैं या आते हैं वह नतीजों की दिशा तय करते हैं कि मतदाता किधर गया है और सारे एग्जिट पोल यह तो बता रहे हैं कि नरेंद्र मोदी जी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। लेकिन सीटों में सारे अलग-अलग बता रहे हैं। हमने चुनाव लड़ा है सीटें 400 के पार जाएगी, जो मोदी जी ने कहा था वह सत्य होगाÓ। नेहा धवन ने कहा विपक्ष के नेताओं ने जनता के लिए राजनीति नहीं की उन्होंने अपनी अगली पीढ़ी और एक ही परिवार के फायदे और चाटुकारिता की राजनीति की है। एक जुट हुए इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को मोदी के पहनावे, उनके व्यक्तित्व, उनके स्नेहिल व्यवहार, लोगों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी, उनके धार्मिक होने से, उनके गंगा मां के प्रति, प्राकृतिक प्रेम के प्रति और उनके ध्यान से भी आप्पति होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ध्यान मुद्रा को लेकर कांग्रेस ने ड्रामेबाजी करार दिया है। यह कोई सकारात्मक राजनीति का परिचायक नहीं। जनता ने इनकी मानसिकता का समर्थन नहीं किया। जनता ने साथ दिया तो विकास मॉडल को। नरेंद्र मोदी के विजन को। भाजपा के एक समान भारत के, गतिशील और वैश्विक पटल के मानचित्र पर उभरती आर्थिक शक्ति को अपना मत दिया है। एग्जिट पोल के आंकड़ों ने विपक्ष की नींद हराम कर दी है।

Leave a Reply