‘हमारा प्यार हिसारÓ ने विद्युत नगर दीवार पर चलाया पेंटिंग अभियान!

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 2 जून : शहर की दीवारों को सुंदर बनाने के अभियान के तहत आज ‘हमारा प्यार हिसारÓ की टीम ने एक बार फिर विद्युत नगर दीवार पर अपने पेंटिंग अभियान को आगे बढ़ाया। संस्था के सदस्यों ने दीवार पर सुंदर वारली पेंटिंग बना कर उसे सुंदर रूप दिया। अत्यधिक गर्मी होने के बावजूद हमारा प्यार हिसारÓ की टीम ने दीवार को सुंदर कलाकृतियों से सजाया। आज के अभियान में डॉ सुरेन्द्र गर्ग, प्रो हरीश भाटिया, गगन मेहता, मनीष गोयल, डॉ राज वर्मा, जितेंद्र सैनी, सत्येंद्र यद्धुवंशी, राजेंद्र गहलोत, संजय गर्ग, जितेंद्र बंसल, युद्धवीर पानू, रमेश पेंटर, राघव, मन्नत ढिल्लों, प्रवीण अग्रवाल, लक्ष्य, साहिल गिरधर, कमल भाटिया, निशा गोयल, रश्मि मेहता, ममता छाबड़ा, ममता भाटी, पूर्वी बंसल, ख़ुशी, अभिमन्यु, रिया, मेघा शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.