पर्वतारोही रीना भट्टी ने 20 घंटे 5 मिनट में माउंट एवरेस्ट फतेह करके रचा इतिहास

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 2 जून :  बालक गांव की रीना भट्टी ने 20 घंटे 5 मिनट में माउंट एवरेस्ट फतेह करके इतिहास रचा है। इससे पहले किसी भी भारतीय महिला पर्वतारोही ने इतने कम समय में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई नहीं की है। रीना ऐसा करने वाली पहली महिला भारतीय है। रीना भट्टी ने 21 मई को चढ़ाई शुरू की थी जिसे उसने 22 मई को ही पूरा कर लिया। रीना भट्टी ने क्लाइंबिग के दौरान आई समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि चढ़ाई के दौरान बहुत सारी समस्याएं आईं। तापमान इतना कम था कि चलना और सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था लेकिन हिम्मत नहीं हारी और टारगेट अचीव कर लिया। उन्होंने कहा कि नेपाल, चाइना और पीओके लाइन पर 14 और चोटियां हैं जिन्हें हासिल करने का अगला लक्ष्य रहेगा। 8 महीने की जीतोड़ मेहनत का परिणाम मिला। उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले भी प्रयास किया था लेकिन किन्हीं कारणों से 50 मीटर के फासले से ही लौटना पड़ा था लेकिन उसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी। तीन महीने तक खूब मेहनत की और अब माउंट एवरेस्ट फतेह करके सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। चाहे कोई भी फील्ड हो मन लगाकर काम करना चाहिए कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। सफलता जरूर मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.