पाठकपक्ष न्यूज
हांसी, 3 जून : द ई 5 महिला महाविद्यालय गढ़ी हांसी की छात्रा ने राज्य स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता दयानंद महिला महाविद्यालय कुरूक्षेत्र में आयोजित की गई। जिसका परिणाम लिखित के आधार पर चुना गया। जिसमें द ई 5 महिला महाविद्यालय की बीएससी- नॉन -मेडिकल द्वितीय वर्ष की छात्रा रितेश ने राज्य स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता को जीत कर 4000 रूपए का ही इनाम हासिल किया। द ई 5 महिला महाविद्यालय की छात्रा रितेश नेहिसार जिले की एकमात्र छात्रा है, जिसने राज्य स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर पूरे जिले में बाजी मारी व कॉलेज का नाम रोशन किया। द ई 5 महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामप्रताप ने इस उपलब्धि के लिए छात्रा को बधाई दी। इस मौके पर गर्व करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभा करने से विद्यार्थी की बौद्धिक वह मानसिक क्षमता का विकास होता है विद्यार्थी छात्रों में आगे बढ़ाने की इच्छा जागृत होती है और छात्र अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करता है सभी प्रतियोगिताओं में सभी छात्रों को भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर द ई 5 महिला महाविद्यालय की मैनेजमेंट व स्टाफ सदस्यों ने छात्रा को महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी व हौंसला अफजाई किया।

Leave a Reply