रणदीप सिंह सुरजेवाला के जन्मदिवस पर आनंद जाखड़ ने अपनी टीम के साथ जरूरतमंद लोगों को सामान वितरित कर खुशी मनाई गई

पाठकपक्ष न्यूज

हांसी, 3 जून : अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के जन्मदिवस पर हांसी में कांग्रेस पार्टी के युवा नेता आनंद जाखड़ ने अपनी टीम के साथ जरूरतमंद लोगों को सामान वितरित कर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर उनके साथ बृजलाल बहबलपुरिया, सुखबीर नागर, दिनेश पुनिया, अरविन्द बाणडाहेडी, अमित सिवाच, काला ठेकेदार प्रेम नगर, दिनेश पूनिया बरवाला, भाविश भवेजा मौजूद थे। सभी ने रणदीप सिंह सुरजेवाला की लंबी आयु व उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की। हांसी से कांग्रेस के युवा नेता आनंद जाखड़ ने कहा रणदीप सिंह सुरजेवाला आज जिस मुकाम पर हैं वह अपने कर्मशीलता व कर्मठता की बदौलत हैं। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व व हाजिर जवाबी के चलते वे आज हर दिलअजीज बने हुए हैं। अपने राजनीतिक कौशल के चलते उन्होंने कर्नाटक का चुनाव प्रभावी रहते हुए पार्टी को बड़ी जीत दिलवाई। राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में उनका आज एक अहम मुकाम है। आनंद जाखड़ ने कहा गठबंधन सरकार की लचर कार्यप्रणाली से त्रस्त प्रदेश की जनता अब इससे अपना पीछा छुड़ाना चाह रही है इस लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को पूरी तरह से हराने का मन बना कर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान किया है। गत दिवस न्यू मॉडल टाऊन के सामने करीब 10 से 12 झुगियों में आग लगने से काफी नुकसान हो गया था। उसको लेकर आज कांग्रेस के युवा नेता आनंद जाखड़ ने झुग्गियों में राशन, स्टेशनरी, चप्पल सहित जरूरत समान लोगों को बांटे गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.