पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 22 जून : ओशो ध्यान उपवन में 23 जून को बाहरी योग से भीतरी योग तक पर आधारित ध्यान सत्र का आयोजन किया जाएगा। प्रात: 9 बजे से प्रात: 11 बजे तक चलने वाले इस ध्यान सत्र के दौरान योग के विविध आयामों पर चर्चा की जाएगी। ध्यान सत्र के आयोजक स्वामी संजय ने बताया कि 23 जून को मां सांची योगाभ्यास करवाते हुए भीतरी योग तक की प्रक्रिया को साझा करेंगी। उन्होंने बताया कि बहुत से लोग योग को केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित रखते हैं जबकि अपने भीतर डूबकर अलग अनुभूति करना भी भीतरी योग का हिस्सा है। स्वामी संजय ने कहा कि नियमित रूप से योग करने से मनुष्य निरोगी रह सकता है। इसके साथ-साथ भीतरी योग के माध्यम से उल्लासमय व आनंदमय जीवन व्यतीत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शरीर से शुरू करके आत्मा तक पहुंचने के योग को समझकर जीवन को सार्थक किया जा सकता है।
Leave a Reply