आईडी डीएवी पब्लिक स्कूल हिसार में मनाया योग दिवस

आईडी डीएवी पब्लिक स्कूल हिसार में मनाया योग दिवस

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 22 जून : आईडी डीएवी पब्लिक स्कूल, डाबड़ा रोड, हिसार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। स्टाफ और विद्यार्थियों ने योग के लाभों से खुद को समृद्ध किया। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए स्टाफ स्कूल परिसर में पहुंचा, जबकि ग्रीष्मावकाश के चलते विद्यार्थियों ने ऑनलाइन योग सत्र में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। सत्र के दौरान ताड़ासन, भुजंगासन, पश्चिमोत्तानासन और सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न आसन किए गए। प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम गर्ग ने मन की शांति प्राप्त करने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और इसके कई शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योग भारत की एक प्राचीन संस्कृति है। योग मन, शरीर और आत्मा का मेल करवाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.