पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 30 जून : अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा जिंदल पार्क, नजदीक ऑटो मार्केट में आयोजित 5 दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर के अंतिम दिन आज लगभग 260 साधकों ने शिविर का लाभ उठाया। शाखा के अध्यक्ष सुमित मित्तल, सचिव संजीव राजपाल व कोषाध्यक्ष सुशील गोयल ने बताया कि मुख्यतिथि के रुप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेजवीर पूनिया, भारत विकास परिषद के प्रधान ऋषिराज बुड़ाकिया व मनोहर मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. हेमंत आहूजा ने दीप प्रज्जवलित कर योग शिविर की शुरुआत की। पतंजलि योग समिति से योगाचार्य मुकेश कुमार, सुनील कक्कड़, वीरेंद्र बडाला व सीमा मल्होत्रा ने साधकों को अनेक प्रकार के लाभप्रद योगासन करवाए। विनय मल्होत्रा ने पांचों दिन हवन करवा कर साधकों को हवन में आहुति डालने के महत्व के बारे में बताया। बालाजी हॉस्पिटल (अग्रोहा) की तरफ से डॉक्टर दिनेश जांगड़ा व किरन जांगड़ा ने लगभग 100 से अधिक साधकों का फुल बॉडी चैकअप नि:शुल्क किया।
संस्था के महासचिव विनोद धवन व सचिव संदीप भाटिया ने संस्था के बारे में बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और 5 दिनों के अलावा हर रोज लगातार योगा क्लास पार्क में लगाई जाएगी। विभिन्न संस्थाओं में प्रभु संकीर्तन मंडल से दीपक बंसल, हेल्थ इज वेल्थ ग्रुप से नवीन चावला, बनभौरी माता समिति से राजन, रवि व मुकेश, मॉर्निंग वॉक क्लब, सेक्टर 14 से अनेक सदस्य उपस्थित हुए।
इनके अलावा शिविर में प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, शाखा संरक्षक विनोद गोयल, राधेश्याम मेहता, प्रोजेक्ट चेयरमैन गुलशन कथूरिया, विनोद वर्मा, नरेंद्र ढुल, सुरेश बत्रा, जतिन वधवा, राजेंद्र अग्रवाल, सतीश भुटानी, प्रोजेक्ट चेयरमैन रंजीव राजपाल, प्रदीप खुराना, विनोद सोनी, गौरव कटारिया, हरिप्रकाश सिंघल, अमित धवन, सुभाष यादव, पवन गोयल, प्रवीण अग्रवाल, अनिल सोनी, मदन लाल यादव, जी.सी. नारंग, जोगेंद्र राणा आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply