पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 28 जून : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हनुमान वर्मा ने कहा कि विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ओबीसी के हितों को लेकर मौजूदा सरकार से सवाल किए थे। जबकि ओबीसी के हितों का हनन ही उनके समय हुआ। ओबीसी नेता हनुमान वर्मा ने कहा कि जो सवाल विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा पूछ रहे है, बल्कि उन्हें ही जबाब देना चाहिए जैसे मंडल आयोग की रिपोर्ट को कांग्रेस ने क्यों इतने साल दबा के रखा, क्या मंडल आयोग की रिपोर्ट को लागू किया तो कांग्रेस पार्टी आज भी उसे रिपोर्ट को लागू नहीं होने देना चाहती। अपने शासनकाल में इसको पूर्ण रूप से लागू क्यों नहीं किया। मंडल कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार पुरे देश में पिछड़ा वर्ग का 27 प्रतिशत आरक्षण लागू हुआ। पर कांग्रेस 1995 में प्रथम ओर द्वितीय में 10 प्रतिशत ही क्यों रखा, ताकि पिछड़ा वर्ग के बच्चे अफसर ना लग सकें और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया। इतना बड़ा धोखा क्यों किया पिछड़ा वर्ग के साथ कांग्रेस ने। एसबीसी बना कर 10 प्रतिशत आरक्षण दे दिया, पर पिछड़ा वर्ग का 27 प्रतिशत आरक्षण पुरा क्यों नहीं किया। इसके अलावा 2014 में आपने 10 प्रतिशत से बढ़ा कर 15 प्रतिशत किया पर 12 प्रतिशत क्यों खाया आपने 27 प्रतिशत क्यों नहीं किया ? तब तो आप मुख्यमंत्री थे किसने आपका हाथ पकड़ा था इसे पुरा करने में। जबकि बीजेपी ने मुख्यमंत्री ही पिछड़ा वर्ग से बनाया। अगर कांग्रेस पार्टी ओबीसी हितेषी है तो घोषित करो पिछड़ा वर्ग का मुख्यमंत्री, छोड़ो पुत्र मोह। क्या कांग्रेस के पास कोई हरियाणवी बीसी ए नहीं था जो दूसरी स्टेट के तथाकथित बीसी ए को लाकर हरियाणा के गुरुग्राम में चुनाव मैदान में उतारना पड़ा। कांग्रेस के द्वारा 1995 से 2014 तक (19 साल) कितने पिछड़ा वर्ग के बच्चों का भविष्य अंधकारमय किया गया।

Leave a Reply