समाधान शिविर में 21 शिकायतें प्राप्त, 5 वृद्धावस्था पेंशन और 1 अविवाहित पेंशन मौके पर बनाई गई : एसडीएम मोहित महराणा

पाठकपक्ष न्यूज

हांसी, 1 जुलाई :  हांसी उपमंडल परिसर में आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर में सोमवार को 21 शिकायतें प्राप्त हुई। एसडीएम मोहित महराणा ने बताया कि इन शिकायतों के समाधान के लिए सम्बंधित को आवशयक दिशानिर्देश दिए जा चुके है। श्री महराणा ने बताया कि इन 21 शिकायतों में 18 शिकायते क्रीड विभाग से सम्बंधित थी। पुलिस विभाग से सम्बंधित 3 शिकायतों को डीएसपी रविन्द्र सांगवान ने सुनते हुए इनके निवारण के लिए सम्बंधित को आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

मौके पर बनाई गयी 6 पेंशन

एसडीएम ने बताया कि समाधान शिविर में 5 वृद्धावस्था पेंशन और एक अविविवाहित व्यक्ति की पेंशन बनाई गयी। समाधान शिविर में आये हांसी निवासी जगदीश ने बताया कि उनकी परिवार पहचान पत्र में 60 वर्ष की आयु पूरी होते ही सम्बंधित विभाग से शुक्रवार को फ़ोन पर पेंशन से सम्बंधित सन्देश प्राप्त हुआ और आज उनके दस्तावेजों की जाँच पूर्ण होते ही उनकी पेंशन स्वीकृत हो चुकी है, जल्द ही पेंशन उनके खाते में आने लगेगी। उन्होंने बताया कि पेंशन बनवाने के लिए किसी प्रकार से दफ्तरों के चक्कर नही काटने पड़े। इसके लिए उन्होंने प्रशासन का धन्यवाद भी किया। इसी प्रकार सैनियान मोह्हला निवासी पूर्ण सिंह सहित 4 अन्य व्यक्तियों की भी पेंशन मौके पर बनाई गयी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.