सेक्टर-14 सुभाष पार्क में तितली योग क्लब का अभ्यास

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 1 जुलाई :  करो योग…रहो निरोग की तर्ज पर कुछ महीने पूर्व गठित तितली योगा गु्रप ने पंतजलि समिति के सहयोग से एक नई समाज सेवी संस्था का गठन किया गया, जिसमें नरेंद्र जैन को  संरक्षक, राजेन्द्र सिंगला को प्रधान, भूषण कोषाध्यक्ष, नवीन तनेजा को सेक्रटरी का पद सौंपा गया। क्लब का उद्देश्य पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति समाज को जागरूक करना है। उसी कड़ी में आज पंतजलि सेक्टर-14 के प्रभारी जी.सी नारंग सुभाष पार्क की कक्षा में पहुंचे। उन्होंने तितली योग क्लब के अधिकारियों व सदस्यों को इस कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। इतनी बारिश के बावजूद भी काफी संख्या मे साधक पहुंचे हुए थे। आज पार्क की छतरी में बैठ कर राजेन्द्र सिंगला द्वारा अनुलोम विलोम, कपालभाति, भसत्रिका व ओम के उच्चारण का अभ्यास करवाया गया। उसके पश्चात पूरा साल चलने वाली क्लास श्री गणेश प्रभात मण्डल द्वारा गणेश वन्दना व भजनों की प्रस्तुति पंतजलि प्रभारी जी.सी नारंग, सरपरस्त चंद्र सिंह एस.डीओ प्रधान शिव कुमार ने दी। इस मौके पर दोनों संस्थाओं के साधकों में विशेष तौर पर विजय आनंद, ज्ञान मोंगा, जयवीर सांगवान, राजेन्द्र बंसल, चन्द्र सिंह, गोकुल नारंग, नरेश आहूजा, अंकित जैन, नीरज जैन, पारुल, जितेन्द्र, पवन, कुलदीप, अमित, धर्मेन्द्र, मदन लाल, राकेश, सुखबीर, सुरेश, ईश, विक्रम, जगदीश, वेद, विरेन्द्र, विजय व अन्य उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published.