श्री विष्णु भगवान मंदिर जीर्णोद्धार हेतु भूमि पूजन 8 जुलाई को : प्रवीण बंसल

पाठकपक्ष न्यूज

हांसी, 1 जुलाई :  चौपटा बाजार स्थित श्री विष्णु भगवान मंदिर का 92 वर्षों के बाद जीर्णोद्धार होने जा रहा है। जिस हेतु 8 जुलाई की सुबह 9 बजे पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रवीण बंसल ने बताया कि अनुमानित 1 करोड रुपए की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिसके लिए आगामी सोमवार को सुबह भूमि पूजन किया जाएगा। श्री विष्णु भगवान मंदिर का एरिया लगभग 1350 वर्ग फीट है जिसका नये सिरे से निर्माण होगा। मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित मूर्तियां यथावत पुनर्स्थापित की जाएगी। पुराने स्वरूप से ही आधुनिक मिश्रण करते हुए मंदिर निर्माण प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.