अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन हरियाणा प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक आगामी 5 जुलाई को पंचकूला में : विपिन गोयल

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 1 जुलाई : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 5 जुलाई को सुबह 11 बजे मनसा देवी गौ धाम, मनसा देवी टेंपल कॉम्प्लेक्स पंचकुला में प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण गोयल (मेयर) की अध्यक्षता में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग की गरिमामयी उपस्थित में आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी और और प्रदेश में आगामी योजनाओं को क्रियान्वित करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाना है, ताकि समाज के हितों की रक्षा की जा सके और समाज को अधिकतम लाभ पहुंचाया जा सके। बैठक में सभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला व नगर के अध्यक्ष/महामंत्री व युवा एवं महिला इकाई के सभी प्रदेश, जिला व नगर के पदाधिकारीगण को आमंत्रित किया गया है। हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता एवं महामंत्री विपिन गोयल ने बताया इस बैठक में समाज के सभी मंत्री, सांसद,विधायक, मेयर, पार्षद एवं सभी प्रबुद्ध लोगों को निमंत्रण दिया गया है। अग्रोहा शक्तिपीठ में कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी एवं अष्ट महालक्ष्मी जी का मंदिर का निर्माण कार्य बड़ी जोर शोर से चल रहा है भविष्य में किस प्रकार अग्रोहा शक्तिपीठ को अग्रोहा तीर्थ क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए इस विषय में भी चर्चा की जाएगी। अगस्त माह में पूरे देश भर से अग्र बंधु ध्वज यात्रा लेकर रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मां महालक्ष्मी जी का आशीर्वाद लेने अग्रोहा शक्तिपीठ पहुंचेंगे। अग्रोहा शक्तिपीठ से ज्यादा से ज्यादा अग्र बंधुओ को जोडऩे के लिए सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.