शहीद मदन लाल ढिंगड़ा कम्युनिटी सैन्टर हांसी की दयनीय स्थिति को लेकर नप चेयरमैन प्रवीण ईलावादी को ज्ञापन सौंपा

पाठकपक्ष न्यूज

हांसी, 3 जुलाई : शहीद भगत सिंह संगठन समिति के प्रधान सरदार कृष्ण ईलावादी की अगुवाई में समिति के पदाधिकारियों ने शहीद मदन लाल ढिंगड़ा कम्युनिटी सैन्टर हांसी की दयनीय स्थिति को लेकर चेयरमैन नगर परिषद प्रवीण ईलावादी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से चल रहा निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है। कम्युनिटी सैन्टर के आगे पीछे गन्दगी का माहौल है। गोबर चारों ओर फैला हुआ है। किशोरी नागपाल ने कहा कि कम्युनिटी सैन्टर की सभी खिड़कियों के शीशे टूटे हुए है, आवारा पशु अन्दर रहते हैं, चैकीदार की कोई व्यवस्था नही है, ना ही साफ सफाई की कोई व्यवस्था है, बरसाती पानी बाहर सड़क से कम्युनिटी सैन्टर के अन्दर इक_ा हो जाता है, पानी की कोई निकासी नहीं है। पवन भुटानी ने कहा कि ठेकेदार अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहा है।  नहीं तो अब तक कभी का कम्युनिटी सैन्टर का कार्य पूरा हो जाता और आमजन इसका लाभ उठा रहा होता। डॉ. नन्द किशोर अरोड़ा ने कहा कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का निवारण किया जाए ताकि आमजन को इस कम्युनिटी सैन्टर का लाभ मिल सके। प्रवीण इलावादी, चेयरमैन, नगर परिषद हांसी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ठेकेदार को बुलाकर इस सारी समस्याओं से अवगत करवाया जायेगा और इनका निवारण जल्द से जल्द करने के लिए कहा जाएगा। इस अवसर पर कश्मीरी लाल ग्रोवर, रामसरूप खट्टर, रमेश भुटानी, किशोरी नागपाल, हमेश खुराना, कर्मवीर पु_ी, पवन भुटानी, संजय बब्बर, अजय भारद्वाज, कर्ण सिंह राठौड आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published.