सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत के साथ काम कर रही भाजपा सरकार : आशा खेदड़

भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 3 जुलाई : भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने उकलाना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न गांवों में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत के साथ काम कर रही है। यही कारण है कि हलके के हर गांव में विकास कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे भाजपा का पुरजोर सहयोग व समर्थन करें। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा सरपंचों को 21 लाख तक के विकास कार्य करवाने की छूट दिए जाने का स्वागत किया और कहा कि इससे गांवों के विकास को गति मिलेगी। जिला अध्यक्ष के मीडिया प्रभारी अमर पातड़ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उकलान विधानसभा के गांव सुरेवाला में वाल्मिकी समाज, सेलवाल समाज, जांगड़ा समाज की ओर सेे उनका भव्य स्वागत किया गया। गांव भैणी बादशाहपुर में भी वे ग्रामीणों से रूबरू हुई और उनसे बातचीत की। कार्यक्रमों के आयोजन में सुरेवाला गांव के सरपंच जयपाल बानी एवं अन्य कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। इस दौरान मुख्य रूप से गांव सुरेवाला के सरपंच जयपाल बानी, हरपाल पातड़, उकलाना मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार, अग्रोहा मंडल अध्यक्ष सुशील रेड्डू, महामंत्री विनोद कुमार, राममिलन शर्मा, राधिका गोदारा, उषा अनेजा, डॉ. बलवंत सेलवाल, सतबीर सेलवाल, बलवान, जगदीश, सतीश पंच, रोहताश वाल्मीकि, विनोद वाल्मिकी, कृष्ण सेलवाल, पंच राजकुमार जांगड़ा, बसाऊ जांगड़ा, पूर्व पंच बलजीत जांगड़ा, सजना फौजी, करण सिंह, पंच नरेश वाल्मिकी, कालू पंच खुशीराम वाल्मिकी, मनोज लंबोरिया, बलजीत जाखड़, संजय कड़वासरा, सुरेश राहड़, सुरेश वर्मा, मेहर सिंह, मोहन लाल, राजेश भांभू, दीपक सहारण, सुरजीत भगत व रामनिवास नागल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.