यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल में पीटीएम का आयोजन किया गया

पाठकपक्ष न्यूज

हांसी, 13 जुलाई :  यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल में शनिवार को पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से बारहवीं के बच्चे अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानने के साथ उनकी पढऩे की कमजोरी के बारे बताया, वहीं शिक्षकों ने स्कूल की सुविधाओं से लेकर उपलब्धियों को उनके सामने रखा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का खान-पान को लेकर भी ध्यान रखने की बात कहीं।  शिक्षकों  ने अभिभावकों को बच्चों के प्रर्दषन की जानकारी दी और बच्चों की परिणाम रिपोर्ट साझा की। प्राचार्य श्री सुनील कुमार जी ने सभी अभिभावकों का स्कूल परिसर में अभिनन्दन किया। यदुवंशी गु्रप के चेयरमैन श्री राव बहादुर सिंह ने अभिभावकों संबोधित करते हुए कहा कि अध्यापक, अभिभावक तथा बच्चे शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के तीन प्रमुख धु्रव है तथा बच्चों के विकास में तीनों की सक्रियता बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.