पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 13 जुलाई : पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजलाल ने शनिवार अपने जन संपर्क अभियान के दौरान गांव चमारखेड़ा का दौरा किया। गांव चमारखेड़ा में विभिन्न स्थानों पर बृजलाल बहबलपुरिया का जोरदार स्वागत हुआ व अनेक जगह पर उनके सम्मान में जलपान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बृजलाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जन संपर्क अभियान के दौरान जिस प्रकार से आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है उससे यह निश्चित है कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और आप लोगों के आशीर्वाद से उकलाना हलके की सेवा करने का मौका मिला तो जिस प्रकार से पूर्व में जिला परिषद अध्यक्ष रहते हुए हलके की सेवा की थी उसी प्रकार से हलके की सेवा में कोई कोर कसर नहीं रहने दूंगा। उकलाना हलके की सेवा के लिए सदैव तैयार और तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद विकास के मामले में पिछड़े हुए उकलाना को विकास में अग्रणी बनाया जाएगा। इसलिए उकलाना हलके के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है और बहन कुमारी सैलजा के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Leave a Reply