पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 21 जुलाई : विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत भाजपा चुनावी तैयारियों के लिए सक्रिय हो गई है। क्रमवार बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में हिसार विधानसभा क्षेत्र की शहरी मंडल की विस्तारित बैठक मंडल अध्यक्ष विकास जैन की अध्यक्षता में पार्टी के जिला कार्यलय में आयोजित की गई। बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकारणी के सदस्य, मोर्चो प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर हिसार विधान सभा के प्रभारी पवन खारिया वाले ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता एक जुट होकर चुनावी कार्य में लग जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित औऱ ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव हासिल कर सकी है। पवन खारिया ने कहा कि पिछले दस वर्षों में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया जबकि सर्वविदित है कि पिछले सरकारे घपले- घोटालों की सरकार रही है। खारिया ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे पहले समाज के सबसे कमजोर तबके तक पहुंचे, सरकार का सबसे बड़ा चिंतन यही रहा है। प्रदेश में विकास कार्यो को गति देने के लिए तीसरी बार भाजपा सरकार का बनना अति आवश्यक है। इस संकल्प को भाजपा कार्यकर्ता दिन- रात कड़ी मेहनत के साथ अवश्य ही पूरा करेंगे। मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल जैन टीनू, पूर्व जिला उपाअध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई, मंडल अध्यक्ष विकास जैन,मंडल महामंत्री दीपक अग्रवाल, ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला दीपक गगन शर्मा, महावीर जांगड़ा, प्रकाश अग्रवाल, के पी गुप्ता, कृष्ण बिशनोई, सुषमा मोग्गा, महावीर दुग्गल, राजकुमार, जीतेन्द्र सैनी, बाल कृष्ण, अनिल जैन, पंकज गुप्ता, रंजीव राजपाल, मनोज खटाना, पूनम गोयल, घनश्याम गोयल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply