पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 21 जुलाई : आज लाहोरिया स्कूल में श्रीमती उर्मिल देवी लाहोरिया, धर्मपत्नी श्री प्यारेलाल लाहोरिया अध्यक्ष की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल मुख्य अतिथि थी। स्मरण रहे कि श्रीमती उर्मिल देवी लाहोरिया इस स्कूल की प्राचार्य थी जिन्होंने 1980 से 2005 तक प्रिंसिपल रहते हुए उच्च कोटि की शिक्षा के माध्यम से ज्ञान का प्रचार प्रसार किया और हजारों युवक युवतियों के भविष्य को सवार दिया। इस अवसर पर सुरेंद्र लहोरिया, डायरेक्टर प्रिंसिपल के एस गोयल, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, समाजसेवी जगदीश जिंदल, ललित शर्मा, विकास लाहोरिया तथा स्कूल का स्टाफ भी उपस्थित था।

Leave a Reply