गुरु ही हमें सच्चाई और अच्छाई के मार्ग को बताते हुए सही मार्ग पर ले जाते है : जोशी
पाठकपक्ष न्यूज
हांसी, 21 जुलाई : चौपटा बाजार स्थित विष्णु भगवान मन्दिर ट्रस्ट द्वारा पावन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री सत्यनारायण भगवान जी की कथा एवं भंडारे का आयोजन मन्दिर प्रांगण हाँसी में किया गया। कथा में प्रसिद्ध समाजसेवी दीपक सिंगला पुत्र श्री दीनदयाल सिंगला अपनी पत्नी ईशा सिंगला सहित मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। श्री विष्णु भगवान मन्दिर के पुजारी पंडित पुरुषोत्तम जोशी ने पूजन एवँ कथा वाचक पंडित कैलाश जोशी ने श्री सत्यनारायण भगवान जी की कथा करते हुए सर्वप्रथम गुरु की महत्ता बताते हुए कहा कि गुरु हम सभी लोगों को सही राह चुनने में सहायता करते हैं और गुरु हम सभी लोगों को सफलता के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। सभी शिष्यों के लिए गुरु एक ऐसे दीपक के समान होते हैं, जो शिष्यों के जीवन को रोशनी से भर देते हैं। ट्रस्ट के सचिव प्रवीण बंसल ने बताया कि हर महीने पूर्णिमा के दिन मन्दिर प्रांगण में कथा के आयोजन के साथ-साथ भंडारा भी लगाया जाता है। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव प्रवीण बंसल, प्रबंधक रतन कुमार शर्मा, पूर्व प्राचार्य रामनारायण गोयल, पुर्व नायब तहसीलदार अमरनाथ, पुर्व मुख्याध्यापक जय भगवान, प्रवीण सहारा, मनजीत जांगड़ा, तनुज खुराना, अनिल जोगी, अरिहंत जैन, अमन तायल, सोनू सिंदवानी, रामनिवास, संजय जैन, विकास जैन, गौरव मंगल, जयमल यादव, पूर्व बंसल, मधु बंसल, ज्योति शर्मा, मधु गोयल, प्रेमलता, शान्ति जोशी, वासुदेव शर्मा, सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply