पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 21 जुलाई : गुरु दक्ष जयंती समारोह में मुख्य अतिथि पहुंचे माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, डिप्टी स्पीकर चौधरी रणबीर गंगवा, कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल गुरु दक्ष जयंती प्रोग्राम के तुरंत बाद ट्विन टावर सेक्टर 9 /11 स्थित चेयरमैन ईश्वर मालवाल एवं बिल्डर राकेश अग्रवाल के निमंत्रण पर दोपहर भोजन के लिए पहुंचे और वहां परिवार के साथ नवनिर्मित भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। जहां सैंकड़ों युवाओं ने मुख्यमंत्री एवं उनके सरकार प्रतिनिधियों के टीम सदस्यों पर जोरदार पुष्प वर्षा की। भोजन उपरांत वहां मौजूद लोगों की डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा एवं अध्यक्ष ईश्वर मालवाल के नेतृत्व में जन समस्याएं सुनी एवं अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से समाधान करने के आदेश दिए। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष करण देव कंबोज, विधायक विनोद भयाणा, विधायक जोगीराम सियाग, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, श्रम कल्याण बोर्ड चेयरमैन नरेश जांगड़ा, मेयर गौतम सरदाना, भाजपा सह कोषाध्यक्ष वीरेंद्र गर्ग, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, कैप्टेन भूपेंद्र, रिटायर्ड आईजी दलबीर भारती, पूर्व अध्यक्ष सतबीर वर्मा, उपाध्यक्ष तरुण जैन, नवीन ठाकुर हांसी, संजीव गंगवा, रामचंद्र गंगवा, अशोक मित्तल एवं जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, एडीसी नीरज जैन एवं पूरा स्थानीय प्रशासन मौजूद रहा।

Leave a Reply