नए वोट बनाने व मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए 27- 28 जुलाई तथा तीन व चार अगस्त को सभी बीएलओ मतदान केंद्रों पर रहें उपस्थित : मोहित महराणा

पाठकपक्ष न्यूज

हांसी, 24 जुलाई : निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम मोहित महराणा ने बताया कि हांसी विधानसभा क्षेत्र में आठ नए मतदान केंद्र स्थापित करवाने के लिए प्रस्ताव भिजवाया गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान होते ही हल्का में मतदान केंद्रों की संख्या 197 से बढ़कर 205 हो जाएगी।

श्री महराणा ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हांसी हल्का के कई मतदान केंद्रों पर पर मतदाताओं की संख्या निर्धारित संख्या से अधिक हो गई थी या बहुत जल्द होने वाली थी। ऐसे में मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो इसके लिए आठ नए मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव भिजवाया गया है।

पात्र युवा बनवा सकते हैं वोट

एसडीएम ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 1 जुलाई 2024 18 वर्ष हो चुकी है। वो युवा 27 व 28 जुलाई तथा तीन व चार अगस्त को मतदान केंद्रों पर जाकर अपना वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त वर्णित चारों तिथियां को सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर पात्र युवाओं के वोट बनाने तथा मतदाता सूची को अपडेट करने का काम करेंगे। उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इन तिथियों को अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहे।यहां स्थापित होंगे नए मतदान केंद्र 

उन्होंने बताया कि प्रभात पब्लिक हाई स्कूल में मतदान केंद्र नंबर 47, राजकीय प्राथमिक पाठशाला डैडल पार्क में बूथ नंबर 58, नई अनाज मंडी स्थित धर्मशाला में मतदान केंद्र नंबर 87, पीसीएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतदान केंद्र नंबर 94, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हांसी में मतदान केंद्र नंबर 97, कैनाल रेस्ट हाउस में मतदान केंद्र नंबर 102, बोगा राम कॉलोनी स्थित मदन लाल ढींगरा सामुदायिक केंद्र में मतदान केंद्र नंबर 104 तथा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हांसी में मतदान केंद्र नंबर 108 स्थापित करने का प्रस्ताव भिजवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.