पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 24 जुलाई : जनवादी महिला समिति ने भारतीय राष्ट्रीय सेना (ढ्ढहृ्र) में कैप्टन डॉ. लक्ष्मी सहगल के स्मृति दिवस के अवसर पर सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त हिसार को ज्ञापन सौंपा तथा यह मांग रखी कि सरकारी संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाए जो कि बहुत ही लचर स्थिति में है। सरकारी अस्पताल व प्राथमिक चिकित्सा केंद्र डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। कहीं अल्ट्रासाऊंड मशीन काम नहीं कर रही तो कहीं पर महीनों लग जाते हैं बारी आने में प्रेग्नेंट महिलाओंको घंटों लाइनो में खड़ा रहना पड़ता है। इसके अलावा अधिकतर दवाइयां बाहर से खरीदने के लिए कहा जाता है। ऐसे में गरीब व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करना बहुत ही कठिन हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे शहर में जलभराव व पानी की समस्या तथा सीवर की समस्या के भयानक रूप पर भी चिंता जताई। इसके प्रबंधन पर भी नगर निगम को ध्यान देना चाहिए। अत: इन सब स्थानीय समस्याओं पर ध्यान देने का आग्रह प्रतिनिधिमंडल ने किया। प्रतिनिधि मंडल में शकुन्तला जाखड़ जिला प्रधान व विद्या, कैलाश जाखड़, सुदेश, कमला मान, सुरेंद्र मान, उषा शामिल रहे।

Leave a Reply