पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 3 अगस्त : संगिनी एनजीओ के द्वारा आज महिलाओं के लिए लीडर्शिप कोचिंग व पर्सनल स्टाइल की वर्कशॉप आयोजित की गई। इस वर्कशॉप का आयोजन हिसार में बगला रोड पर स्थित: पलैडीअम स्कूल में किया गया। इस वर्कशॉप में 20 साल से लेकर 60 साल की उम्र की महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही कई महिलाओं ने दूसरे शहरों से ऑनलाइन माध्यम से भी हिस्सा लिया। इस वर्कशॉप को श्रीमती सौम्या शर्मा के द्वारा संचालित किया गया जो की ईमोशनल – मेंटल वेलबीइंग और लीडर्शिप ईफेक्टिव्नस कोच हैं। उनके साथ श्री मंदीप यादव ने भी वर्कशॉप को संचालित किया। इस वर्कशॉप का मकसद महिलाओं को उनकी क्षमताओं से अवगत कराना था ताकि वे अपनी कमजोरियों पर विजय पा सकें और अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में और अधिक आतमविश्वास के साथ बढ़ोतरी कर सकें। संगनी एनजीओ ने सन 2010 से समाज के उत्थान के प्रति अपनी जिम्मेवारी को समझा है और विभिन्न गतिविधिओं द्वारा अपने कर्तव्य को निभाया है।
Leave a Reply