पाठकपक्ष न्यूज

जींद, 3 अगस्त : जींद के नरवाना में एक स्कूल की मिनी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। स्कूल वैन में लगभग 15 बच्चे सवार थे और यह सुंदरपुरा गांव से बच्चों को नरवाना ला रही थी। यह हादसा सुंदरपुरा गांव में हुआ, जब वैन सड़क किनारे 3 फुट गहरे खेतों में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। राहत की बात यह है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं, हालांकि डर के मारे सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन में जीपीएस और कैमरे की सुविधा नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.