पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 18 अगस्त : समाजसेवी जगदीश तायल हिसार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इस आशय की घोषणा श्रीश्याम विहार कॉलोनी स्थित मंदिर में उपस्थित सैंकड़ों लोगों की उपस्थिति में जगदीश तायल ने की। वहां मौजूद लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर तायल का स्वागत किया। मेयर पद का चुनाव लड़ चुके और शहर की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े तायल ने कहा कि अभी किसी पार्टी से कोई तय नहीं हुआ है, लेकिन जन भावनाओं के कारण वे समाजसेवा के साथ राजनीति में भी सेवा करना चाहते है। पाबड़ा गांव के ऐतिहासिक व पुराने मंदिर की जिम्मेवारी संभाल रहे जगदीश तायल ने कहा कि उन्हें छतीस बिरादरी का पूर्ण समर्थन हासिल है। इस अवसर पर लाजपत अग्रवाल, विवेक मित्तल, होशियार सिंह पूनिया, जगदीश सैनी, विरेन्द्र सिंह, माया देवी, डॉ. सत्यवान, वेदप्रकाश शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply