ग्रीन  हिसार फिट हिसार ने महिला महाविद्यालय में चलाया दूसरा बड़ा प्लांटेशन ड्राइव

प्राचीन भारतीय संस्कृति सभ्यता में भी पेड़ पौधों की पूजा होती थी : प्राचार्य डॉ. रमेश आर्य

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 18 अगस्त :  आज फिर से राजकीय महिला महाविद्यालय और ग्रीन हिसार फिट हिसार टीम के योद्धा दूसरी प्लांटेशन ड्राइव के लिए उमड़ पड़े। राजकीय महिला महाविद्यालय के सरस्वती छात्रावास के अंदर और बाहर 151 पौधे जिनमें 100 फलों, 26 अशोका और 25 कनेर के पौधे रोपित किए गए। फलदार पौधों में पपीता, शहतूत, आंवला, सहजन, किन्नू, बेरी, मौसमी, अमरुद, लीची, कटहल, नींबू, चीकू, बेलगिरी, आम आदि के पौधे महाविद्यालय के प्रांगण में लगाए गए। दोनों संस्थाओं द्वारा मिलकर महाविद्यालय में काफी बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जा चुका है और आगे भी दोनों संस्थाएं मिलकर वृक्षारोपण जारी रखेगी। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य  डॉ. रमेश आर्य जिनमें प्रकृति के प्रति प्यार और  उच्च कोटि का समर्पण भाव है, ने बताया कि महाविद्यालय में 2100 पौधे लग चुके हैं। महाविद्यालय का लगभग 100 का स्टाफ है। प्रत्येक स्टाफ सदस्य 21 पौधे गोद लेगा व छात्रावास की प्रत्येक छात्रा को भी एक-एक पौधा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राचीन भारतीय संस्कृति सभ्यता में भी पेड़ पौधों जैसे तुलसी, पीपल, बड़ आदि की पूजा होती थी। हमारे ऋषि- मुनि और महापुरुषों ने भी पेड़ों के नीचे बैठकर ज्ञान की प्राप्ति की है और भारतीय संस्कृति सभ्यता प्रकृति की गोद में बैठकर विकसित हुई है। विश्व में भारत सबसे ज्यादा पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रहा है। इसके लिए पूरा भारतवर्ष  बधाई का पात्र है। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। हर पत्ती – पत्ते में, हर इंसान में, हर विचार में, हर कण कण में, हर सेकंड में यह परिवर्तन राजकीय महिला महाविद्यालय में देखने को मिल रहा है। आज की प्लांटेशन ड्राइव में प्रयत्न एनजीओ संचालक अनिल कसाना और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्लांटेशन की पूरी मैनेजमेंट  हॉस्टल वार्डन मैडम बिमला और सोनिका ने विद्यार्थियों के साथ संभाल रखी थी। ग्रीन हिसार फिट हिसार फिट के प्रेसिडेंट डॉ. रमेश भाटी और उनकी टीम हिसार में एक बड़ा सकारात्मक परिवर्तन पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ला रही है। पूरी टीम प्रतिदिन सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे तक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का कार्य करती है और पूरी टीम हिसारवासियों की तरफ से बधाई की पात्र है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.