हिसार, 17 नवम्बर-
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिला हिसार की जूडो टीम का चयन 19 व 20 नवम्बर को स्थानीय महावीर स्टेडियम में किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि यह ट्रायल
लड़के व लड़कियों दोनों वर्गों में करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लड़कियों के वर्ग में ट्रायल 48 किलोग्राम, 52 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 63 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 78 किलोग्राम व +78 किलोग्राम
में करवाए जाएंगे। लड़कों के लिए ट्रायल 60 किलोग्राम, 66 किलोग्राम, 73 किलोग्राम, 81 किलोग्राम, 90 किलोग्राम, 100 किलोग्राम और +100 किलोग्राम भारवर्ग में लिए जाएंगे।
हरियाणा सरकार ने पुरुष व महिला वर्ग में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन ओपन कैटेगरी 23 खेलों में करवाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी खेल विभाग हरियाणा के निदेशक ने दी।
उन्होंने बताया कि इन खेलों का आयोजन 28 से 30 नवम्बर तक जिला पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में करवाया जाएगा जबकि जिला करनाल, रोहतक, फरीदाबाद और गुरुग्राम में 4 से 6
दिसम्बर तक करवाना प्रस्तावित है।
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिला जूडो टीम का चयन 19 व 20 को महावीर स्टेडियम में

Leave a Reply