किसान मजदूर एक बार फिर आंदोलन की राह पर

किसान मजदूर एक बार फिर आंदोलन की राह पर

– 26, 27, 28 नवंबर को किया जाएगा चंडीगढ़ राज भवन का घेराव –
हिसार 16 नवंबर : आज दिनांक 16 नवंबर 2023 को जिला हिसार की क्रांतिमान पार्क में भारतीय किसान मजदूर यूनियन की मीटिंग हुई। मीटिंग में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कौथ मौजूद रहे।
बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आगामी 26, 27, 28 नवंबर को चंडीगढ़ राज भवन के घेराव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया। मीटिंग में किसान नेताओं
को नई जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें जोगेंद्र मईयड़ को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं धर्मपाल बडाला, कृष्ण किरमारा व राम अवतार सुलचानी मनरेगा यूनियन को स्टेट कमेटी में लिया
गया। पंडित फूल कुमार बास, बशीर खान (बबलू), सुरेंद्र, दिलबाग देपल, सोमबीर भगानाा व धर्मपाल (गोगी) खरड़ को ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदेश प्रवक्ता जोगेंद्र मईयड़ ने बताया कि इस सरकार से आज हर वर्ग दुखी है किसानों को अपनी फसल का अच्छा भाव नहीं मिल रहा इसलिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तुरंत लागू किया जाए।
किसानों के रुके हुए मुआवजे अब तक नहीं मिले हैं। किसानों के कर्ज माफ किया जाएं तथा युवाओं को स्थाई रोजगार दिया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा लगातार 365 दिन तक की जाए। कर्मचारियों को
पुरानी पेंशन दोबारा लागू की जाए। सरपंचों को भी पूर्व की भांति पूरे अधिकार दिए जाएं। छोटे दुकानदारों व व्यापारियों पर 28 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर 5 प्रतिशत किया जाए इन सभी मांगों को लेकर
26, 27, 28 नवंबर को किसानों द्वारा चंडीगढ़ राज भवन का घेराव किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कौथ ने कहा कि समय रहते सरकार ने हमारी सारी मांगे नहीं मानी तो किसान मजदूर एक बार फिर
आंदोलन की राह पर बढ़ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.