अग्रसेन भवन के प्रधान अंजनी खरियावाला नेपाल में सम्मानित

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 11 मई : अग्रसेन भवन ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाला को धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए नेपाल में सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि अंजनी कुमार खारिया वाला अपने साथियों के साथ नेपाल भृमण पर गए हुए हैं। काठमांडू के अग्रवाल सेवा केंद्र द्वारा वहां के लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचने पर समाजसेवी अंजनी कुमार खारियावाला को केंद्र के कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश कुमार अग्रवाल, महासचिव पंकज जालान, नरेश, रमेश जालान व अन्य सदस्यों ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। केंद्र के सदस्यों ने नेपाल पहुंचने पर हिसार वासियों का अभिनंदन किया तथा उनकी दीर्घायु की कामना की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.