पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 9 मई : भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह को उस समय बड़़ी सफलता मिली जब अनेक गांवों के सरपंचों ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा कर दी। इन सरपंचों ने चौ. रणजीत सिंह की धर्मपत्नी इंदिरा देवी से मिलकर यह घोषणा की। विभिन्न गांवों से आए सरपंचों ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकारों ने आम जनता के हित में अनेक नीतियां बनाई है। इससे ग्रामीण जनता को फायदा हुआ है। सरपंचों ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में पारदर्शी कानून लागू किया है, जिससे सरपंचों को भी ईमानदारी से काम करने का मौका मिला है। भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर विभ्न्नि गांवों के सरपंचों में मुख्य रूप से जगदीश जांगड़ा, सुशील कुमार, सोनू सरपंच, रविंदर ढांडा, जगमोहन मलिक, कृष्ण कांगड़ा, सूबेदार वजीर सिंह, वीरेंद्र मलिक, वेद प्रकाश बाल्मीकि, छोटूराम, अशोक कुमार, कृष्ण मालिक, अमित टंडन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply