हिसार( देवेंद्र उप्पल)
चित्र कलाकर वेद प्रकाश और सिकंदर चित्रकार ने सामूहिक रूप से मिडटाउन ग्रैंड में आज दो दिवसीय ब्लैक एंड व्हाइट पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया. मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने वाली पेंटिंग्स सूक्ष्म कला का एक बेजोड़ नमूना है। चीफ गेस्ट श्रीमती वंदना विश्नोई,पूर्व मेयर गौतम सरदाना, समाज सेविका पंकज संधीर और समाजसेवी राकेश अग्रवाल आदि ने इन पेंटिंग्स की बहुत सराहना की है। नवोदित चित्रकारों और पेंटिंग सीखने के इच्छुक लोगों को यह प्रदर्शनी जरूर देखनी चाहिए। कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए राकेश अग्रवाल की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। यह प्रदर्शनी कल 27 जनवरी को भी जारी रहेगी।
Social media Dainik Pathak Paksh
9812032700
दिल को छू लेने वाली पेंटिंग्स

Leave a Reply