पाठकपक्ष न्यूज
हिसार,
जनवरी : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने RTY कहा कि जिस प्रकार से केन्द्र में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साढ़े 9 वर्षों में देश की दशा व दिशा को बदला है, उसी प्रकार से पिछले 9 वर्षों में हरियाणा की मनोहर सरकार ने हरियाणा में भ्रष्टाचार मुक्त शासन व प्रशासन देकर पारदर्शी सरकार दी है, जिसने राज्य के हर वर्ग और हर क्षेत्र का विकास करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। यही कारण है कि हरियाणा की 36 बिरादरी में आज यह चर्चा चहुं ओर है कि मोदी सरकार की तरह ही हरियाणा में भी भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। यहां जारी एक विज्ञप्ति में पूर्व सांसद ने कहा कि विकास पुरूष मुख्यमंत्री का विगत 9 सालों का कार्यकाल सबका साथ- सबका विकास, पादर्शी प्रशासन और अंत्योदय उत्थान वाला रहा है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने हरियाणा में ऐसी व्यवस्था कायम की है, जिसने भ्रष्टाचार पर चोट की है। पर्ची – खर्ची सिस्टम, क्षेत्रवाद को समाप्त कर उन्होंने प्रदेश का एकसमान विकास किया है। आज राज्य के विकास की दशा व दिशा पूरी तरह से बदल गई है। राज्य को किसान खुशहाल है, उद्योग का पहियाभा
तेजी से घूम रहा है, गरीब 1 से गरीब व्यक्ति तक आ सरकारी योजनाओं का आज लाभ पहुंच रहा है तथा आज कोई भी सरकार अफसर भ्रष्टाचार में। संलिप्त होने से पूर्व 10 बार सोचता है। यह सब मुख्यमंत्री की जनहितैषी नीतियों और राज्य की जनता का चहुंमुखी उत्थान करने की उनकी सोच के कारण ही संभव हो पाया है। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी की जनकल्याणी नीतियों और सबके विकास की उनकी सोच से प्रभावित होकर ही उन्होंने 2022 में भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होने का फैसला लिया था। आदमपुर उपचुनाव के बाद से अभी तक एक साल के कार्यकाल में विधायक भव्य बिश्नोई निरंतर हलके के चहुंमुखी विकास के लिए संजीदगी से काम कर रहे हैं और इस कार्य में उन्हें मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद प्राप्त है। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश सरकार की हर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की सोच का पता इसी बात से चल जाता है कि आदमपुर में पिछले एक वर्ष के दौरान 700 करोड़ रूपए की विभिन्न विकास परियोजनाएं शुरू हुई हैं, जिनमें से ज्यादातर विकास कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं और बड़ी संख्या में आज आदमपुर में विकास कार्य चल रहे हैं।
विकास व सुशासन से मनोहर लाल ने विकास पुरूष मुख्यमंत्री की छवि को दर्शाया : कुलदीप बिश्नोई

Leave a Reply