पाठकपक्ष न्यूज

हांसी, 31 मई : हिसार जिले के हांसी में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। घटना के दौरान परिवार छत पर सो रहा था। जिन्होंने पड़ोसियों की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। हांसी शहर के मोची मोहल्ला में आज सुबह 6 बजे के करीब घर में आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी, कि मकान का लेंटर भी टूट गया। गऩीमत यह रही कि घटना के समय मकान के अंदर कोई भी नहीं था। परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। धमाके की आवाज सुनकर उन सभी ने पड़ोसी की छत पर कूद कर अपनी जान बचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.