एडीजीपी ने सड़क सुरक्षा अभियान व मिले परिणामों की समीक्षा की पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत की कमी, एडीजीपी ने नए वर्ष में 25 प्रतिशत कमी लाने का दिया लक्ष्य

एडीजीपी ने सड़क सुरक्षा अभियान व मिले परिणामों की समीक्षा की पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत की कमी, एडीजीपी ने नए वर्ष में 25 प्रतिशत कमी लाने का दिया लक्ष्य



पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, दिसम्बर : श्रीकांत जाधव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हिसार मंडल हिसार मंडल ने सड़कों को सुरक्षित बनाने व सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मंडल पुलिस द्वारा तैयार की गई एक्शन प्लान व इस संबंध में दिए गए दिशा निर्देशों व उनकी पालना की समीक्षा की। मंडल में सीलिंग प्लान, सड़कों पर तेज गति पर सख्ती व सड़कों के किनारे पार्क किए जाने वाले वाहनों पर भी सख्ती बरतने का असर दिखाई दिया। परिणामस्वरूप प्राणघातक सड़क दुर्घटनाओं में 15 प्रतिशत कमी दर्ज की गई।
श्रीकांत जाधव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार मंडल ने मंडल में घटित सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों का अवलोकन करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर दिए गए दिशा-निर्देशों व उनकी पालना एंव मिले परिणाम ज्यादा संतोषजनक नहीं है परंतु फिर भी पिछले साल की तुलना में कमी आई है। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं का
मुख्य कारण है ऐसे लापरवाह लोगों के खिलाफ सख्ती के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि सड़को पर अवरोध हटा कर, वाहनों की गति नियंत्रित व आमजन को सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना बारे प्रेषित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
उन्होंने बताया हिसार मंडल स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं में 15 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2022 में इसी अवधि तक 623 प्राणघातक सड़क दुर्घटना घटित हुई थी जबकि इस वर्ष अब तक 533 प्राणघातक सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई है।
हिसार मंडल में 30 नवम्बर तक घटित घातक सड़क दुर्घटनाओं का वर्ष 2022 व वर्ष 2023 का जिलेवार तुलनात्मक आंकड़ा – जिला हिसार में वर्ष 2022 के माह नवंबर तक 150 घातक सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई थी जबकि वर्ष 2023 में इसी अवधी के दौरान 120 सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई है। पुलिस जिला हांसी में वर्ष 2022 मे 77 घातक सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई थी जबकि
SHRI KANT JADHAV
इस वर्ष 63 घटित हुई है। जिला जींद में वर्ष 2022 में 30 नवंबर तक 159 घातक सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई थी जबकि वर्ष 2023 में 145 हुई है। जिला सिरसा में वर्ष 2022 में माह नवंबर तक 85 घातक सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई थी जबकि वर्ष 2023 में 82 हुई है। पुलिस जिला डबवाली में वर्ष 2022 के माह नवंबर तक 57 घातक सड़क दुर्घटना घटित हुई थी जबकि वर्ष 2023 में इसी अवधि को दौरान 37 दुर्घटनाएं ही घटित हुई है। जिला फतेहाबाद में वर्ष 2022 में माह नवंबर तक 61 सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई थी व इस वर्ष 2023 में 62 घातक सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई है।
हिसार मंडल में घटिए हुए गैर- जानलेवा सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में भी कमी देखने को मिली है। हिसार मंडल के सभी जिलों में वर्ष 2022 के माह नवंबर तक 840 गैर घातक सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई थी जबकि वर्ष 2023 में इसी अवधी के दौरान 802 सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई है।
एडीजीपी, हिसार मंडल ने मंडल के सभी पुलिस अधीक्षकों को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ओवर स्पीड पर सख्ती बरतने के साथ आमजन को जागरूक करने बारे भी दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने सड़कों के किनारे पार्क किए जाने वाले वाहनों पर शक्ति बरतने के स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा सड़कों के किनारे पार्क किए गए भारी वाहन अक्सर बहुत घातक सिद्ध होते हैं। उन्होंने सर्दी में धुंध व कोहरे के दौरान सड़कों को सुरक्षित व दुर्घटनाओं से बचाने के लिए हिसार मंडल के सभी पुलिस अधीक्षकों को इस दिशा में विशेष ध्यान देने व नियमों का सख्ती से पालन करवाने को कहा है। उन्होंने सड़कों पर ज्यादा पुलिस की तैनाती के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.