कहा-हिसार से विशेष लगाव, आप लोगों की बदौलत यहां तक पहुंचा हूं
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 12 मई : पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को हिसार शहर के दौरे पर रहे। उन्होंने जेजेपी प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला के चुनाव प्रचार के दौरान 20 से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत की। शहर के लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। हिसार के लोगों का प्यार को देखकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार मेरे दिल में है और पूरे भारत में सबसे कम उम्र का सांसद बनाकर मुझे संसद में भेजा था। हिसार की जनता ने मेरी उंगली पकड़ कर संसद में भेजा। हिसार की जनता का मुझ पर कर्ज है जो मैं कभी नहीं चुका सकता लेकिन मेरी हमेशा से कोशिश रही है कि मैं यहां की जनता के लिए बहुत कुछ करूं। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि जब मैं सांसद था तब हिसार के लिए कई कार्य किए। हिसार में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं था और पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को चंडीगढ़ या अंबाला जाना पडता था। लोकसभा मेें आवाज उठा कर पासपोर्ट सेवा केन्द्र हिसार में स्थापित करवाया। ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की कमी को देखते हुए पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई थी। दक्षिण भारत की और यात्रा करने के लिए वाया दिल्ली होकर जाना पडता था, हिसार को सीधे दक्षिण भारत से जोडा, छोटी-छोटी ढाणियों तक बिजली पहुंचाई।

Leave a Reply