हर मतदाता से संपर्क साधकर कल्याणकारी नीतियों सेे अवगत करवाएं : रणजीत सिंह

लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने चलाया अभियान, मतदाताओं से साधा संपर्क

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 12 मई : हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ संपर्क अभियान के तहत हर मतदाता से संपर्क साधकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान हमारा लक्ष्य होना चाहिए, तभी हम ज्यादा से ज्यादा लीड ले पाएंगे। रणजीत सिंह रविवार को शहर के बूथ नंबर 119 व 120 के क्षेत्र में पार्टी के जन जागरूकता अभियान के तहत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने स्वयं इन बूथों के मतदाताओं से संपर्क किया और बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ व पन्ना स्तर तक मजबूत है और यही हमारी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर पन्ना प्रमुख तक की नियुक्ति की हुई है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है, जिसका न तो कोई विजन है, न कोई संगठन है और न ही कोई नीति है। यही बात जनता को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन प्रयास करें कि मतदान शत—प्रतिशत हो ताकि अधिक से अधिक लीड मिल सके। भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे मतदाता संपर्क अभियान के तहत 11 व 12 मई को हर बूथ पर यह अभियान चलाया गया है। कार्यक्रमों के दौरान बूथ नंबर 119 व 120 पर जिला सचिव डॉ. वैभव बिदानी के संयोजन में चलाए गए इस अभियान में लोकसभा संयोजक रवि सैनी, पूर्व मेयर गौतम सरदाना, पूर्व पार्षद अमित ग्रोवर, पूर्व पार्षद राजू, पूर्व पार्षद जगमोहन मित्तल, पूर्व पार्षद अजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुशील बुड़ाकिया, शक्ति केन्द्र प्रमुख श्रवण कुमार व गणेश चुघ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद  रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.