कहा-पत्थर फैंकने वाले राजनीतिक दलों से प्रेरित शरारती तत्व हैं जो एक महिला प्रत्याशी को डराना चाहते हैं  

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 11 मई : किसान सर्द रातों में खेतों में पानी लगाकर अन्न पैदा करने वाला, ज्येष्ठ के महीने में तपती लू के बीच पसीना बहाकर खेतों मेेें उगाए अन्न को मंडियों में पहुंचाने वाला, करोडों लोगों का पेट भरने वाला, महिलाओं को मां, बेटी, बहन मानकर उन्हें मान-सम्मान देने वाला महिलाओं पर पत्थर बरसाना तो दूर की बात, ऐसा सोच भी नहीं सकता। महिलाओं पर पत्थर बरसाने वाले किसान नहीं बल्कि हमारे विरोधी दलों से प्रेरित शरारती तत्व हैं जो प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं और किसानों के नाम पर राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हंै। यह बात हिसार लोकसभा से जेजेपी प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला ने कही वे बवानी खेडा हलके के गांव सुमरा खेड़ा में ग्रामीणों को सम्बोधित कर रही थी।  जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला ने जनसम्पर्क के दौरान दुखी मन से कहा कि एक महिला प्रत्याशी होने के नाते मुझे डराने की कोशिश की जा रही है ताकि में आप लोगों के बीच न आ सकुं और मेरे हांैसले कम हो जाए, लेकिन मै इनसे डरने वाली नही हूं। इस देश की आधी आबादी में से आती हूं जिनकी आवाज बनकर संसद में जाऊंगी, लेकिन ये लोग मुझे रोकना चाहते हैं। किसान के नाम को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे शरारती तत्वों को जवाब देने के लिए आगामी 25 मई एक-एक वोट जेजेपी प्रत्याशी को डालकर मेरा हौंसला बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.