पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 30 मई : हिसार जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्र में पेजयल संकट गहराने लगा है। ढाणी कुतुबपुर गांव के ग्रामीणों ने जलघर पर ताला जड़ दिया। वहीं रामायण, ढंढ़ेरी गांव सहित साथ लगते कई गांव के जलघरों के टैंक भी सूखने लगे हैं। टैंकों में दो या तीन दिन का पानी ही शेष बचा हुआ है। शहर के साथ-साथ गांव में भी पानी की राशनिंग शुरू की गई है। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत झेल रहे ढाणी कुतुबपुर के ग्रामीण बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे गांव के जलघर में पहुंचे। पेयजल संकट से परेशान लोगों ने जलघर के दरवाजे पर ताला लगा दिया। ग्रामीण ने कहा कि गांव पिछले एक सप्ताह से पेयजल किल्लत बनी हुई है। नाम मात्र पानी ही सप्लाई किया जा रहा है। क्योंकि जल घर में बने हुए टैंकों का पानी सूख गया है। फिलहाल ट्यूबवेल का पानी ही सप्लाई किया जा रहा है।
Leave a Reply