महावीर स्टेडियम व पंचायत भवन में 4 जून को होगी मतगणना
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 31 मई : हिसार लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी प्रदीप दहिया ने लोकसभा आम चुनाव-2024 हेतु मतगणना पर्यवेक्षकों के लिए लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किए हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी तथा व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के उद्देश्य को लेकर 49-नारनौंद, 50-हांसी, 52-हिसार विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों हेतु पर्यवेक्षक गोपाल चंद के लिए आबकारी एवं कराधान अधिकारी रामेश्वर दहिया को, 47-आदमपुर एवं 48-उकलाना विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों हेतु पर्यवेक्षक मिगे कामकी के लिए आबकारी एवं कराधान अधिकारी नरेश चौधरी तथा 51-बरवाला व 53 नलवा विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों के पर्यवेक्षक अनुराग कौशल सिंह के लिए लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) डिवीजन-3 के एसडीओ दलबीर सिंह को लाइजनिंग अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
Leave a Reply