400 से अधिक सीटें जीत कर तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार : राजकुमार इंदौरा

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 3 जून :  लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास जताने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। यह बात आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार इंदौरा ने एक बयान जारी कही। बयान में उन्होंने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया है और चुनावों के दौरान सभी बड़े नेताओं के कार्यक्रम प्रदेश में हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी मजबूती से काम किया जिसके लिए उनका आभार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में लोकहित काम किए हैं। बीजेपी की सरकार काम करने वाली सरकार है, बीजेपी ने गरीबों के लिए काम किया है। पिछले 10 सालों में देश को बदलने का काम किया है। गरीब किसानों और हर वर्ग पर प्रधानमंत्री ने ध्यान दिया। पीएम मोदी ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर प्रदेश में कमल खिलने जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.