पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 30 मई : विगत दिनों सेक्टर-14 के निवासी एसडीओ चंद्र सिंह के पुत्र का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। गणेश प्रभात मण्डल जो की पिछले कई सालों से सेक्टर-14 के सुभाष पार्क मे प्रतिदिन योग प्रणायाम, भजन-कीर्तन का आयोजन करती आ रही है ने गहरा दुख व्यक्त किया। उस दिवंगत की याद मे सुभाष पार्क में आयोजन कर कई पेड़-पौधे लगाए व उनकी देखभाल का जिम्मा भी श्री प्रभात मण्डल के सभी सदस्य ने उठाने का संकल्प लिया। यह मण्डली पिछले कई वर्षों से सुबह-सुबह प्रभात वेला पर गणेश वन्दना, भजन-कीर्तन व उस के पश्चात योग आसन, प्रणायाम और अन्त में प्रसाद वितरण करती आ रही है। सभा ने आज जयदीप मन्नु की स्मृति में यह पौधारोपण का पुण्य कर्म किया ताकि उनकी याद को जिवंत रखें। इस अवसर पर सरपरस्त चन्द्र सिंह एस.डी.ओ, डॉक्टर कलवंत जान्गडा, विजय आनंद, पन्तजलि प्रभारी जी.सी.नारंग, राज कुमार एडवोकेट, राधा-कृष्ण, जयवीर सांगवान, राजेन्द्र बंसल, अनिल महाजन व अन्य लोग भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.