अरूट महाराज की जयंती पर हवन, हेल्थ चेकअप कैम्प व छबील का आयोजन

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 30 मई : पंजाबी अरोड़ा खत्री समाज ने आज अरोड़ वंश के प्रवर्तक अरूटजी महाराज की जयंती अरूट पार्क, मॉडल टाउन में हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस मौके पर अरूट महासभा एवं सर्व खत्री समाज के सदस्यों ने मिल कर सुबह हवन का आयोजन किया जिसमें मुख्य यजमान के तौर पर भजन लाल अरोड़ा, दर्शन रहेजा व अनुराग ग्रोवर परिवार सहित अनुष्ठान में बैठे। उसके बाद सर्वेश अस्पताल की टीम ने हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया तत्पश्चात सभी सदस्यों ने मिल कर मीठे पानी की छबील लगाई जिसमें सैंकड़ों लोगों ने गर्मी के मौसम में मीठे पानी का आनंद लिया। इस मौके पर प्रधान मेहर चंद मनचंदा व उपप्रधान भजन लाल अरोड़ा ने महाराजा अरूट की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान श्रीराम का वंशज है अरोड़ा खत्री समाज। अरोड़ा समाज के इतिहास के अनुपम प्रवर्तक अरूट जी का संदेश था कि अपनी उन्नति के लिए प्रयत्न करने के साथ समाज की प्रगति में प्रयत्नशील रहना हर सभ्य नागरिक का सामाजिक उत्तरदायित्व है। 30 मई का दिन इस निर्भय समाज के लिए उमंग से भरा दिन होता है, भगवान श्रीराम के सुपुत्र लव को लाहौर का राज्य उत्तराधिकार में मिला था तो उनके कुल में कालराय राजा हुए। उनकी दो रानियां थीं। एक रानी का पुत्र शांत स्वभाव का था इसलिए उसे अरूट कहा जाता था, उन्ही से अरूट वंश की शुरुआत हुई और उनके वंशज अरोड़ा कहलाने लगे। इस मौके पर हिसार के निवर्तमान मेयर गौतम सरदाना, विशेष तौर पर उपस्थित हुए और दोनों आयोजक संस्था की ओर से प्रवीण पोपली, जितेंद्र भारती, पवन सरदाना, परवीन नारंग, पंकज नंदा, संदीप कथूरिया (डिप्पी), अशोक पाहवा के अलावा सैंकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.