हिसार में कांग्रेस में शामिल हुए कुरड़ाराम नंबरदार:11 जनवरी को छोड़ी थी इनेलो,सैलजा बोली मिलेगा पूरा मान—सम्मान

हिसार में कांग्रेस में शामिल हुए कुरड़ाराम नंबरदार:11 जनवरी को छोड़ी थी इनेलो,सैलजा बोली मिलेगा पूरा मान—सम्मान


हरियाणा के हिसार में कांग्रेस संदेश यात्रा के प​हले दिन ईनेलो को अलविदा कहने वाले कुरड़ाराम नंबरदार कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस संदेश यात्रा शहर से होते हुए कांग्रेस भवन पहुंची। जहां कुरड़ाराम नंबरदार अपने समर्थकों के साथ वहां मौजूद थे।इस दौरान 11 जनवरी को पार्टी छोड़ने वाले कुरड़ाराम नंबरदार ने कुमारी सैलजा व किरण चौधरी से भेंट की।वही किरण चौधरी व कुमारी सैलजा ने कांग्रेस का पटका पहनाकर उन्हे कांग्रेस पार्टी में शामिल किया।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के बेटे चद्रमोहन मौजूद रहे।

हरियाणा कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने इस दौरान कहा कि कुरड़ाराम नंबरदार कांग्रेस पार्टी में श्रद्धा जताई है। आज वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं उनका पूरा मान—सम्मान रखा जाएगा।

कुरड़ाराम ने बिना नाम लिए हुड्डा पर साधा निशाना
इस मौके पर कुरड़ाराम नंबरदार ने कहा कि पार्टी एक व्यक्ति की नही होती बल्कि सभी की होती है। बीते 40 ​सालों से बंसीलाल व सुरेंद्र सहित आदमपुर हल्के में कांग्रेस की नितियों का प्रचार किया।लेकिन बाप—बेटे के कारण वह पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में चला गया था। उन्होने कहा कि आज आदयणीय खड़गे, राहुल गांधी,किरण चौधरी,कुमारी सैलजा के नेतृत्व में पार्टी में फिर से शामिल हो रहा हॅू। जो भी किरण चौधरी व कुमारी सैलजा सहित कांग्रेस पार्टी जो आदेश देगी। वह तह दिल से निभाने का प्रयास करेगे।

कांग्रेस प्रत्याशी का नाम फाइनल होते ही छोड़ी पार्टी

साल 2023 में हुए आदमपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। नाम फाइनल होने के तुरंत बाद कुरड़ाराम ने कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके 15 मिनट केअंदर उन्होंने अभय चौटाला की मौजूदगी में इनेलो पार्टी जॉइन कर ली। इसके बाद इनेलो ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया। उपचुनाव में कुरड़ाराम को 5248 वोट मिले थे।
बंसीलाल के करीबी रहे कुरड़ाराम

कुरडाराम पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के करीबी रहे। बंसीलाल जब कांग्रेस में थे तो वे उनके साथ कांग्रेस में थे। कांग्रेस छोड़ने के बाद बंसीलाल ने हरियाणा विकास पार्टी बना ली। हविपा की टिकट पर 2000 में आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा। तब उन्हें 3416 वोट मिले थे।
इसके बाद बंसीलाल ने हविपा का कांग्रेस में विलय कर दिया । कुरराम कांग्रेस में प्रदेश संगठन सचिव, जिला महामंत्री, लोहारू हलका पर्यवेक्षक रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने जल संघर्ष समिति का गठन किया। पिछले 4 साल से वे आदमपुर में जल संघर्ष समिति के तहत आदमपुर क्षेत्र में पानी के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त किसान आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.