जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में सहयोग देने को आतुर : आशा खेदड़

जिला अध्यक्ष ने किराड़ा व अन्य गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 7 मई : भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने दावा किया है कि लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। हर क्षेत्र में जनता उन्हें विजयी बनाकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में अपना सहयोग देने को आतुर है। जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनंसपर्क अभियान चलाकर रणजीत सिंह के लिए वोटों की अपील कर रही थी। इस दौरान किराड़ा में ग्रामीणों से मिलते हुए उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियां ग्रामीणों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकारों ने हर गरीब व जरूरतमंद के हित में काम किया है। भाजपा अंत्योदय के सिद्धांत के साथ आगे बढ़ रही है, जिसके चलते हर जरूरतमंद को सरकार की नीतियों का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में उकलाना विधानसभा क्षेत्र की अहम भूमिका रही है। ऐसे में क्षेत्रवासियों से अपील है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करके केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में अपना योगदान दें। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के उपप्रधान श्रीनिवास गोयल ने ग्रामीणों से मिलते हुए कहा कि क्षेत्र से उनका पुराना नाता रहा है। क्षेत्रवासियों ने हर चुनाव में सदैव भाइचारे का परिचय दिया और उनका साथ दिया है। इस बार भी क्षेत्रवासियों के सहयोग की पूरी उम्मीद है। भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ एवं अन्य ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा करके वोटों की अपील की। उनके साथ अग्रोहा मंडल अध्यक्ष सुशील रेड्डू, जिला आईटी प्रमुख संजय सैनी, मास्टर जिलेसिंह, सतीश पूनिया, सुभाष भादू, सतीश शर्मा, डा. बंसीलाल, सूरजमल किरोड़ी, बलवान सिंह, सुभाष सैनी किराड़ा, सतनाम सैनी किराड़ा, रमेश सैनी किराड़ा, सुमन देवी किरोड़ी, अनिल किरोड़ी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरज़ू देवी सहित अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.