पानी की डिग्गी में डूबने से दो बच्चों की मौत

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 6 मई : हिसार में सेक्टर 1-4 के बड़े जलाशय में डूबने से दो बच्चों गौरव और कृष्ण की मृत्यु हो गई है। बच्चों के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। भगत सिंह नगर के लोगों ने आरोप लगाया है कि यह मर्डर केस है।  पोस्टमार्टम की रिपोर्ट खुलासा करेगी की मौत डूबने से हुई या हमले के कारण। शवों को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। जिला प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी न पहुंचने के कारण लोगों में रोष है। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही कुछ कह पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.