पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 24 मई : हिसार के जाने-माने डॉक्टर डॉ. एस. के. सोनी (85) संस्थापक सोनी अस्पताल, नजदीक रेलवे फाटक, हिसार, का निधन हो गया है। अंतिम संस्कार आज  सेक्टर 16 की शमशान भूमि में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में डॉक्टर्स और नागरिकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। वे अपने पीछे तीन बेटे डॉ. सुनील सोनी, डॉ.रजत सोनी और डॉ. मनीष सोनी व उनके परिवार छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.