पाठकपक्ष न्यूज
सिरसा, 24 मई : सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा में क्चछ्वक्क को समर्थन देने की चर्चा है। डेरे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम को चुनाव प्रचार खत्म होते ही डेरा प्रबंधन ने अपनी कमेटियों को एक्टिव कर दिया है। डेरे के लिए फैसले के बारे में प्रेमियों को बताने के लिए 15 मेंबरी कमेटी की ड्यूटी लगा दी गई है। कमेटी ने यह मैसेज भंगीदासों को दिया है। अब भंगीदास ब्लॉक और वार्ड स्तर पर डोर टू डोर मैसेज पहुंचा रहे हैं। हालांकि डेरे की तरफ से कहा जा रहा है कि वह किसी पार्टी को सपोर्ट नहीं कर रहे। उनकी राजनीतिक विंग भी भंग हो चुकी है। मगर, चर्चा है कि सिरसा में 300 और हिसार में 200 लोगों की टीम बनाकर डेरे का मैसेज श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जा रहा है। 5 दिन पहले भाजपा के नेताओं ने डेरे में जाकर डेरा मुखी राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा से मुलाकात की थी।

Leave a Reply