हिसार के अनेक गांवों का किया दौरा, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 11 मई : हिसार लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश ने आज अपने चुनावी दौरे की शुरुआत सातरोड़ खास से की। उन्होंने सातरोड़ खुर्द, डाबड़ा, मिरकां, लाडवा, सातरोड़ कलां, माइय्यड, भगाना गांवों में जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान लोगों ने उनका फूलमालाएं डालकर स्वागत किया। डाबडा गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल बजाकर प्रत्याशी जयप्रकाश का स्वागत किया। ग्रामीणों ने जयप्रकाश को स्मृतिचिन्ह के रूप में रथ भेंट कर सम्मानित किया। जयप्रकाश ने कहा कि डाबड़ा गांव से मेरा बहुत पुराना संबंध है। गांव में सैंकड़ों लोगों ने जजपा व इनेलो को छोड़कर कांग्रेस में अपनी आस्था जताई। जयप्रकाश ने कहा कि जजपा और इनेलो को वोट देने का कोई फायदा नहीं क्योंकि इनको दिया गया वोट भाजपा को ही जाएगा ये दोनों ही भाजपा की बी पार्टी है। उन्होंने कहा कि मैं थारा और थाम मेरे हो। उन्होंने गांव वासियों से आह्वान किया कि 25 मई को अधिक से अधिक मतदान कर मेरे हाथ मजबूत करने का काम करें। मय्यड़ गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जयप्रकाश को लड्डूओं से तोला और उन्हें पूरा आश्वसन दिया कि गावों से आपको भारी मतों से विजय बनाएंगे। पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, जिला परिषद के पूर्व चेयरमेन राजेंद्र सिंह सूरा, माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमेन कर्ण सिंह रानौलिया, गांव के सरपंच सूर्यदीप, विनय वत्स, तेजवीर पूनिया, जग्गी बरवाला, आप पार्टी की जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा, ईश्वर मोर सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply